Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-19

Odisha Delegation Kharsawan Visit: खरसावां में ओडिशा सरकार का प्रतिनिधि मंडल पहुँचा, ओड़िया स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा

खरसावां : ओडिशा सरकार के भाषा एवं संस्कृतिक विभाग के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल ने खरसावां प्रखंड के ओड़िया स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ओडिया स्कूलों के शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुडीतोपा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पदमपुर एवं आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां का दौरा किया गया। प्रतिनिधि मंडल ने छात्रों की संख्या, पुस्तकों की उपलब्धता, छात्रवृति की सुविधा, ओडिया शिक्षकों की स्थिति और उनकी उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाई गई जानकारी से संतुष्टि जताई और सरकार को रिपोर्ट सौंपने की बात कही।

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि यह हमें सही और गलत में फर्क करना सिखाती है और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अहसास कराती है। उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है जो हमें विनम्र बनाती है और जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस देती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !