Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-21

Giridih Police Big Success: गिरिडीह पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

Giridih Police Big Success: गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पारसनाथ जंगल से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर जोकाई नाला और चतरो कानाडीह इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान 300 मीटर कॉर्डेक्स वायर और 13 लीटर विस्फोटक तरल रसायन बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाता है।

अभियान का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी कुमार ओम प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार और सहायक कमांडेंट सी.एच. तोम्बा सिंह कर रहे थे। इसमें खुखरा थाना पुलिस, सीआरपीएफ एफ 154 बटालियन, बीडीडीएस टीम और डॉग स्क्वॉड भी शामिल रहे।

पुलिस ने बरामद सामग्रियों को जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। एसपी ने कहा कि इस ऑपरेशन से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !