Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-21

Jamshedpur News: गोविंदपुर में जिला परिषद सदस्य ने कराया एंटी लार्वा का छिड़काव

Jamshedpur: छोटा गोबिंदपुर में डेंगू के बढ़ते मामले एवं भोला बगान में डेंगू संभावित की मौत के बाद जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने गुरुवार को भोला बगान में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करवाया। इस क्रम में जिस घर में निधन की बात कही जा रही है, उस घर की छत पर बहुत ज़्यादा जल जमाव देखा गया। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. परितोष सिंह ने बताया कि डेंगू स्वच्छ जल में मच्छर के होने से होता है। इसलिए लोगों को ख़ुद जागरूक होना होगा और सतर्कता बरतनी होगी। ताकि इस बीमारी को दूर भगाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला परिषद् कार्यालय में निःशुल्क ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !