Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-23

Jamshedpur News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ रहे ग्रामीण- वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत 19 पंचायतों में विशेष शिविरों का सफल आयोजन

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला के 19 पंचायतों में विशेष बैंकिग शिविरों का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण जनता को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना, वित्तीय जागरूकता को बढ़ाना तथा अधिक से अधिक नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

 शिविरों में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत नये खाते खोले गए, PMJJBY, PMSBY और APY में पंजीकरण किया गया, RE-KYC एवं NPCI मैपिंग की गई, साथ ही खातों में Nominee जोड़ने की सुविधा भी प्रदान की गई। इन शिविरों का नेतृत्व अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव कुमार चौधरी ने किया जिसमें प्रत्येक पंचायत के मुखिया एवं समीपवर्ती बैंक शाखाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। 

आयोजित शिविरों में 9 अगस्त से अबतक की उल्लेखनीय उपलब्धियां निम्नवत है।
 प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के तहत 1122 नए खाते खोले गए।
 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) में 1236 पंजीकरण हुए।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में 3468 पंजीकरण हुए।
अटल पेंशन योजना (APY) के तहत 223 पंजीकरण किए गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !