Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-27

Saraikela Police Action: सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईचागढ़ में हत्या कांड का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान बुद्धेश्वर पुरान के रूप में हुई है, जो ईचागढ़ प्रखंड के पुरानडीह गांव का निवासी था।

आपको बता दे कि 25 अगस्त 2025 को बुद्धेश्वर पुरान पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

इस मामले में मृतक की पत्नी विशोखा देवी ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। आरोपियों में राजेंद्र पुरान, टीपू पुरान, बांधनु पुरान, नेहरू पुरान और रामसिंगार पुरान शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। दल में ईचागढ़ थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही, घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !