Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-28

Railway News: चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुन्डा में बेपटरी हुई मालगाड़ी, हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर डाऊन मेन ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित

Railway News: चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल हादसों का सिलसिला थमने का नहीं ले रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुन्डा रेलवे स्टेशन के पास बीती रात को मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हो गया। बंडामुन्डा से बिसरा की ओर आने के दौरान डाऊन मेन लाईन पर मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। 

जिसके बाद हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर डाऊन मेन लाईन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। दूसरे ट्रेनों की गति में कमी आने की आशंका हो सकती है। रेलवे द्वारा नवनिर्मित डाऊन रेल लाईन से एक्सप्रेस ट्रेनों को गुजारा गया। इधर मालगाड़ी के बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाने का काम जारी है। आज सुबह चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय से बंडामुन्डा रवाना हुए हैं।
नागरिकों से अनुरोध रहेगा अगर आप ट्रेन से उस तरफ यात्रा करे तो अपने ट्रेन की अच्छे से जांच कर के जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !