Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-30

Giridih Accident News: श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा टेम्पो हादसाग्रस्त, दो की मौत, कई महिलाएं घायल

Giridih Accident News: गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. मृतकों में रुक्मणी देवी,पति जागेश्वर शर्मा और शनिचर रजक, पिता परण बैठा शामिल हैं. वहीं घायलों में बबीता देवी, देवन्ती देवी, फूलन देवी, सोफा देवी और सुशीला देवी समेत कई अन्य महिलाएं हैं।

सभी श्रद्धालु धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो में कुल 14 लोग सवार थे. सभी लोग तिसरी प्रखंड के जमामो स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक करने जा रहे थे. इसी दौरान हथियागढ़-जमामो रोड स्थित हथियागढ़ घाटी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल भेजा गया.पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !