Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-26

Jamshedpur: हिंद एकता सामाजिक संस्था ने पहलगाम शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च

Meta Description

Jamshedpur: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में विगत दिनों हुए आतंकी हमले को देशवासी भूला नहीं पा रहे है, आतंकवाद के सफाए की मांग को लेकर लोग आग बबूला है, हिंद एकता सामाजिक संस्था के सदस्यों ने रोष प्रकट करते हुवे कदमा में कैंडल मार्च निकाला, यह मार्च मलकीत होटल से कदमा गोलचक्कर तक निकाला गया।

 

 
हाथों में मोमबत्तियां लिए इस मार्च में शामिल लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे लगाए और सैलानियों पर हुए कायराना जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद की, हिंद एकता सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने केंद्र की सरकार से घटना पे ठोस कदम लेने की आवाज उठाई, इस दौरान कदमा गोलचकर पर दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, कार्यक्रम की अगुवाई हिंद एकता सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने की, वहीं संस्था के दी रवि राव, अर्चित, प्रदीप कुमार, हरजिंदर सिंह, अनिल कुमार, रमेश, प्रिंस, सतपाल, अनमोल, प्रिंस, मनमीत, यशपाल, और कई लोग उपस्थित थे
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !