Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-04

Giridih Accident: गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, कुछ दिन पहले हुई थी शादी

Giridih: गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाँटांड स्थित समहरणालय के पास देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई हैं। मृतक की पहचान तुरकडीहा निवासी संजय दास (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया गया कि हाल ही में संजय की शादी पपरवाँटांड में हुई थी। करम पर्व को लेकर उनकी पत्नी मायके आई हुई थी। बुधवार की रात वह बाइक से पत्नी से मिलने ससुराल जा रहे थे। रास्ते में समहरणालय के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौ,त हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श,व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना जब घरवालों और ससुराल वालों को मिली तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

गांव में शोक व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता व न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !