Meta Description
Jamshedpur:जमशेदपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड में झारखंड को विशेष प्रतिनिधित्व मिला है।
पूर्वी भारत के चार प्रमुख राज्यों बिहार, बंगाल, उड़ीसा और झारखंड में से इस बार जमशेदपुर स्थित नमन परिवार को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम से सीधे जुड़ने का गौरव प्राप्त हुआ है। देशभर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने वाले नमन परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री के विचारों को सामूहिक रूप से सुनेंऔर साथ ही शहीद परिवारों एवं पूर्व सैनिकों को समर्पित एक विशेष आयोजन का भी हिस्सा बनें

यह आयोजन जमशेदपुर के साकची काशीडीह स्थित नमन कार्यालय में हुआ जहां नमन के सदस्यगण, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और समाजसेवी एकत्रित हुया देश के रक्षार्थ अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का सम्मान और उनके परिवारजनों के साथ एक आत्मीय संवाद कार्यक्रम के केन्द्र बिंदु रहे
देशभक्ति की अलख जगाने वाली संस्था नमन के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड के एकमात्र शहर जमशेदपुर में इस पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का विशेष प्रसारण हुआ, जिसमें मौजूद नागरिकगण सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ें उन्होंने बताया कि झारखंड के साथ देशभर के 13 अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों को भी इस बार सीधे जोड़ा गया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात में उनके प्रेरक विचारों से प्रत्येक भारतवासियों को नई ऊर्जा मिलती है।
ज्ञात हो कि मन की बात न केवल संवाद का माध्यम है, बल्कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का सशक्त मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री के हालिया प्रसारणों में जल संरक्षण, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल, नवाचार, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसे विषयों पर प्रेरणास्पद चर्चा कर चुके हैं। वहीं, नमन परिवार द्वारा आयोजित यह क्षण जमशेदपुर ही नही बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव और सम्मान का अवसर बना जहां देशभक्ति का जज़्बा एक बार फिर जनमानस में नई ऊर्जा के साथ संचारित