Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-12

Jamshedpur Incident: चाणक्यपुरी में युवती ने खुद को लगाई आग, 80 प्रतिशत झुलसी, हालत नाजुक

Jamshedpur: आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी में शुक्रवार को एक युवती ने खुद को आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग प्रभात कुमार सिंह और जीतू सिंह परमार मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी युवती को एमजीएम अस्पताल ले गए। वहां स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया।


घायल युवती की पहचान स्नेहा कुमारी (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब 80 प्रतिशत जल चुकी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार स्नेहा कुमारी पिछले डेढ़ महीने से चाणक्यपुरी में मनोज पांडे के घर में किराये पर रह रही थी। वह अपने प्रेमी शुभम सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना के वक्त शुभम सिंह रांची में थे, जिन्हें सूचना दे दी गई है और वे जमशेदपुर लौट रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और युवती के घरवालों का पता लगाया जा रहा है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !