Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Bhojpur Police In Action: भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एके-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bhojpur: भोजपुर पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ बिहार पटना और शाहपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाना क्षेत्र से एके-47 रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग घरों में छापेमारी की। पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय (35 वर्ष) के घर से पुलिस ने एक लोडेड एके-47, एक पिस्टल, 22 एके-47 कारतूस, 13 पिस्टल कारतूस, चार मैग्जीन और एक मोबाइल जब्त किया। वहीं अंकित कुमार (19 वर्ष) के घर से एक लोडेड देशी पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक देशी कट्टा, एक थार्नेट, एक देशी एक नाली बंदूक, 35 कारतूस और दो मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय, पिता स्व. शैलेश चन्द्र राय, निवासी शाहपुर वार्ड संख्या 05 और अंकित कुमार, पिता अयोध्या यादव, निवासी शाहपुर वार्ड संख्या 10 को गिरफ्तार किया है


पुलिस ने कुल मिलाकर 1 एके-47, 2 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 1 कट्टा, 1 थार्नेट, 1 एक नाली बंदूक, 5 मैग्जीन, 76 जिंदा कारतूस और 3 मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। हथियारों के नेटवर्क और इनके इस्तेमाल की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में हथियार कहां से आए और किस उद्देश्य से रखे गए थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !