Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Saraikela Durga Puja: तिरुलडीह थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा और व्यवस्था पर दिया गया जोर

Saraikela: तिरुलडीह थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने की।

 बैठक में मौजूद लोग

बैठक में पंचायत समिति प्रमुख प्रतिमा पातर, ग्रामीण मुखिया, ग्राम प्रधान, शांति समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना था। इसमें पूजा स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम, भीड़ नियंत्रण और संभावित चुनौतियों पर चर्चा हुई। इसके अलावा अवैध अफीम की खेती के रोकथाम और अवैध परिवहन पर भी विशेष चर्चा की गई, जो क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।


उपस्थित सदस्यों के सुझाव

उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव दिए और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पूजा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में सभी ने सामूहिक प्रयास से त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।


आम जनता से अपील 

दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहारों में शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन के द्वारा की गई तैयारी तभी ही सफल हो पाएगी जब आम जनता भी सहयोग करें, भीड़भाड़ वाले जगहों  पर सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सामूहिक जिम्मेदारी और जागरूकता से ही त्योहार सुरक्षित और खुशहाल माहौल में संपन्न हो सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !