Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Jamshedpur DC Meeting: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षा बैठक, स्वच्छता और विकास योजनाओं की प्रगति पर दिया गया जोर

Jamshedpur: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) कार्यालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी विकास योजनाओं, स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली, नागरिक सुविधाओं एवं राज्य तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की गई।


योजनाओं पर दिया बल 

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन एवं मोहरदा जलापूर्ति योजना जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने सभी नगर निकायों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं के लक्ष्यों को 30 सितंबर 2025 तक पूर्ण किया जाए । साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक निकाय अपने-अपने प्रगति प्रतिवेदन को नियमित रूप से उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि कार्य की मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से की जा सके।  

बैठक में हुई विस्तृत चर्चा 

बैठक में "स्वच्छता ही सेवा 2025" अभियान और लोक कल्याण मेला पर भी विस्तृत चर्चा हुई । उक्त दोनों अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगा । इस दौरान नगर निकायों को विशेष सफाई अभियान चलाने, पूजा पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, फूल एवं पूजन सामग्री का वैज्ञानिक निस्तारण तथा पूजा-विशेष वाहन के माध्यम से कचरा संग्रहण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लोक कल्याण मेला कार्यक्रम के तहत पीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्य को 30 सितंबर तक प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया ।  स्वयंसहायता समूहों के लिए स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया ताकि वे अपने उत्पाद की बिक्री कर सकें।  

उपायुक्त ने कहा 

उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं, पूजा समिति एवं नागरिक समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की जिम्मेदारी और सहभागिता आवश्यक है। उपायुक्त ने सभी नगर निकायों को निर्देशित किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसके लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।


बैठक एक दौरान उपस्थित लोग 

बैठक में अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत एवं जुगसलाई नगर परिषद के सहायक नगर आयुक्त, विशेष पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !