Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-14

Jamshedpur Murder: सिरकाटोला में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की हत्या

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के सिरकाटोला बारीडीह में रविवार सुबह जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस खौफनाक घटना में 26 वर्षीय जगदीश हेंब्रम की बेरहमी से हत्या कर दी गई।


जानकारी के अनुसार, जब जगदीश की पत्नी लकड़ी लेने गई थी, तभी विवाद की शुरुआत हुई। पहले तो दोनों पक्षों के बीच मौखिक बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने तलवार, डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर जगदीश को मौत के घाट उतार दिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद लगभग 16 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में बुद्ध हेंब्रम, कोंडा हेंब्रम, बदल हेंब्रम, सनातन हेंब्रम और सरकार हेंब्रम के नाम चिन्हित किए हैं।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !