Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-14

Political News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पर्यटन एवं कृषि क्रांति कार्यक्रम में हुए शामिल

Political News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके बगीया स्थित आवास पर मुलाकात की. मुख्यमंत्री विष्णु देव ने शौल ओढ़ाकर अर्जुन मुंडा का स्वागत किया. 


इसके साथ ही अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री विष्णु देव के साथ जशपुर कैम्प कार्यालय में पर्यटन एवं कृषि क्रांति कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में उत्क्रिस्ट कार्य करने वाले स्व-सहायता समूहों और युवाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. 


बता दें कि आगामी 6–9 नवम्बर, 2025 को जशपुर जम्बूरी के नए सीजन का आयोजन होगा. जशपुर अब पर्यटन और कृषि क्रांति की दिशा में तेजी से अग्रसर है, जिसका सीधा लाभ जिले के स्व-सहायता समूहों और किसानों को मिलेगा. मौके पर विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत भी मौजूद रहीं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !