बरसात में निर्माण कार्य बाधित होने के बाद भी कंपनी ने वह काम जारी रखा, जो बारिश के दौरान भी हो सकता था। कंपनी के श्रमिक रेनकोट पहन कर काम करते देखे गए हैं। जनता भी महसूस कर रही है कि फ्लाईओवर निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। त्योहार खत्म होने के बाद मानगो के न्यू पुरुलिया रोड पर काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।
अभी न्यू पुरुलिया रोड पर मानगो चौक से छोटा हनुमान मंदिर तक पाइलिंग का काम हो गया है। यहां पिअर निर्माण होना है। पथ निर्माण विभाग का मानना है कि अगर न्यू पुरुलिया रोड पर अभी पिअर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा तो आवागमन की दिक्कत हो जाएगी। क्योंकि, न्यू पुरुलिया रोड डिमना रोड की तुलना में संकरी है। इस वजह से यहां जाम की समस्या हो जाएगी। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व में मानगी में काफी भीड़ होती है। दुर्गा पूजा में मानगो के न्यू पुरुलिया रोड पर भी कई विसर्जन यात्रा निकाली जाती है।
मानगो पुल पर जाम लगना अब रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है। सबसे ज्यादा परेशानी आम यात्रियों को उठानी पड़ रही है। जाम लगते ही ऑटो चालक किराया बढ़ा देते हैं। आमतौर पर 15 रुपये में तय होने वाला किराया अचानक 25 रुपये कर दिया जाता है। यानी जाम की मार सीधे यात्रियों की जेब पर पड़ रही है। मानगो–साकची रूट पर चलने वाले ऑटो चालक जाम लगते ही किराया बढ़ा देते हैं।
मानगो में आए दिन भीषण जाम लग जाता है। जाम में एंबुलेंस, स्कूल के बच्चे से लेकर सभी परेशान रहते हैं। जाम में फंसे लोगों की घंटों गाड़ियां रेगती रहती है। लोग अक्सर ट्रैफिक पुलिस-प्रशासन को कोसते रहते है।