Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-15

Saraikela News: सरायकेला जिला प्रशासन की नई पहल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं अब कोटा के कैरियर प्वाइंट के सहयोग से मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी करेंगी

Saraikela: सरायकेला जिला प्रशासन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिससे उन्हें मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा। कोटा के कैरियर प्वाइंट संस्थान के सहयोग से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा।


विद्यार्थियों की कराई जाएगी तैयारी 


चांडिल के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को मेडिकल परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी, जबकि गम्हरिया (आदित्यपुर) के विद्यालय की छात्राओं को
आईआईटी-जेईई जैसी इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।



उपायुक्त ने कहा 

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि आईआईटी-जेईई और मेडिकल जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी 12वीं कक्षा से ही शुरू करनी जरूरी है। कोटा के कैरियर प्वाइंट संस्थान से छात्राओं को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का अवसर मिलेगा। 

उज्जवल कदम कार्यक्रम का फल 

कैरियर प्वाइंट संस्थान के प्रतिनिधि ने बताया कि उनके "उज्जवल कदम" कार्यक्रम से झारखंड में 40 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में चयनित हुए हैं। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, उपनगर आयुक्त पारुल सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा और विद्यालय की प्राचार्य, वार्डन एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !