Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-15

Jharkhand Municipal Elections: झारखंड में दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव, अक्टूबर में नए निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति तय, पढ़िए पूरी खबर

Jharkhand: झारखंड में लंबे इंतज़ार के बाद नगर निकाय चुनाव की तारीख लगभग तय हो गई है। दिसंबर 2025 में राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव कराए जाने की संभावना है। वहीं लंबे समय से खाली पड़े राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर अक्टूबर में नियुक्ति होने जा रही है। इसकी फाइल आगे बढ़ चुकी है और जल्द ही नए आयुक्त की घोषणा होगी। झारखंड हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद राज्य सरकार ने इस दिशा में तेजी दिखाई है।

विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची

इस बार निकाय चुनाव में 2024 विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची को ही आधार बनाया जाएगा। यानी जिन लोगों का नाम उस सूची में है वही वोट डाल पाएंगे। विधानसभा चुनाव के बाद जिन्होंने नाम ट्रांसफर कराया है उन्हें भी पुरानी जगह पर ही वोट देना होगा।

18 साल के हुए नए मतदाता इस बार वोट नहीं डाल

अक्टूबर 2024 के बाद 18 साल के हुए नए मतदाता इस बार वोट नहीं डाल पाएंगे। वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जोड़ तो सकते हैं लेकिन यह सूची निकाय चुनाव में इस्तेमाल नहीं होगी। जब तक नया मतदाता पुनरीक्षण नहीं होता तब तक पुरानी सूची पर ही चुनाव होंगे।

चुनाव की तैयारियां तेज

निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग ने ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंप दी है। विभाग इसकी समीक्षा कर रहा है। नए आयुक्त की नियुक्ति के बाद चुनाव की तैयारियां और तेज होंगी क्योंकि चुनाव संबंधी अहम फैसले आयुक्त ही लेते हैं।

इन निकायों की जिम्मेदारी अफसरों के हाथ

रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, मेदिनीनगर, आदित्यपुर समेत 48 नगर निकायों में चुनाव होंगे। इन निकायों की जिम्मेदारी फिलहाल अफसरों के हाथ में है लेकिन दिसंबर में चुनाव होने के बाद चुनी हुई सरकारें कार्यभार संभालेंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !