Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Dehradun Cloud Burst: देहरादून में कुदरत का कोहराम, सहस्त्रधारा में फटा बादल, दो लापता; कई घरों-होटलों को नुकसान

Dehradun: उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश का कहर जमकर बरप रहा है. भारी बारिश की वजह से सोमवार रात कार्डीगाड़ सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है. कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया. घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही डीएम सविन बंसल ने कमान संभाली. रात ही विभागों से समन्वय किया गया और मौके पर रेस्क्यू टीमें भी भेजी गईं. जिला प्रशासन ने आसपास के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया. जिला प्रशासन का रेस्क्यू एंड रिलीफ ऑपरेशन जारी है. वहीं देहरादून में आज सुबह से तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई है. 



दुकानें वहीं, दो लोग लापता

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दुकानें बह गई हैं, हालांकि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक बादल फटने से 2-3 बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि बाजार में बनी 7-8 दुकाने ध्वस्त हो गईं हैं. जिला प्रशासन आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड में है. आईआरएस सिस्टम से जुड़े विभाग भी सक्रिय मोड में हैं. 


अलर्ट मोड पर संबंधित विभाग
एसडीआरएफ; एनडीआरफ; लोनिवि; द्वारा साजो सामान जेसीबी उपकरण सहित रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जिला प्रशासन ने आपदा की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा है. आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारी भी सक्रिय रूप से राहत के कामों में लगे हैं. डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. 

अलर्ट मोड में सभी विभाग
जिला प्रशासन ने आपदा की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा है. आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारी भी सक्रिय रूप से राहत कार्यों में लगे हैं. डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. आज देहरादून, चमोली, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कुछ जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने के भी आसार हैं. डीएम देहरादून ने भारी बारिश के मध्य नजर देहरादून में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !