Jharkhand News: खाट पर पड़ी झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है. झारखंड सरकार ने अब पुरे राज्य भर में “अबुआ मेडिकल स्टोर” खोलने की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि अबुआ मेडिकल स्टोर से गरीब परिवारों को मुफ्त दवाइयां आसानी से मिलेगी.
बता दें कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर में होने वाली “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया था. इस दौरान विस्तृत चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने के लिए निर्देश दे दिया.
बताया जा रहा है कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री की देखरेख में पहले चरण में 700 मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे. इसके साथ ही आगे और भी मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे.
लचर स्वास्थ्य व्यवस्था में लीपापोती करने के लिए लिया गया निर्णय
राज्य सरकार अपने इस निर्णय पर कितना खरा उतरेगी यह देखने वाली बात होगी. ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था खाट पर दिखाई देती है और वर्तमान में सरकारी अस्पताल दवाइयों की कमी से जूझ रहे है. ऐसे में अब अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने की घोषणा की गई है. राज्य सरकार को पहले सरकारी अस्पतालों में सभी दवाइयों को उपलब्ध करवाने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि झारखंड की जनता को महंगी दवाई खरीदने के लिए अपनी जेब ढीली न करनी पड़ें.