Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Kapali Police Action: कपाली ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुर्गा पूजा से पहले चार गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

कपाली : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पर कपाली ओपी क्षेत्र में गैर जमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार वारंटियों में मो० इमरान उर्फ माईकल पिता मो० राशिद, गौसनगर, कपाली; मो० नशीम उर्फ लालटू पिता मो० जहान, गौसनगर, कपाली; मो० आबिद उर्फ जुम्मन पिता स्व० मो० साकिर, गौसनगर, कपाली; और महफुज हुसैन उर्फ शाका पिता महबुब हुसैन, मिल्लतनगर, शामिल हैं। ये वारंटी चाण्डिल (कपाली ओपी) थाना के विभिन्न कांडों से जुड़े थे। इन सभी को  16 सितंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


छापामारी दल में प्रभारी कपाली ओपी धीरंजन कुमार, रणजीत कुमार सिंह, हसनैन अंसारी, मो० दस्तगीर आलम, विपुल कुमार तिवारी और नलिन कुमार शामिल थे।

त्योहारों के समय शांति और सुरक्षा बनाए रखना बेहद जरूरी है, इसलिए पुलिस का यह कदम सराहनीय है। गैर-जमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी से अपराधियों में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है। नागरिकों को भी सतर्क रहकर पुलिस का सहयोग करना चाहिए ताकि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व शांति और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सकें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !