Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Dhanbad News: वासेपुर में NIA की बड़ी कार्रवाई, सीओ कार्यालय में कार्यरत युवक के घर में छापेमारी

Dhanbad News: धनबाद के वासेपुर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने शाहबाज अंसारी नामक युवक के घर में छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि शाहबाज धनबाद के गोविंदपुर सीओ कार्यालय में कार्यरत है. इसके साथ ही टीम ने नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई है.

झारखंड पुलिस कर रही है NIA की मदद

बता दें कि छापेमारी के दौरान झारखंड पुलिस भी NIA के टीम की मदद कर रही है. बताया जा रहा है कि छापेमारी उत्तर प्रदेश से आई NIA की टीम कर रही है. इसके साथ ही अधिकारीयों ने बताया कि मामले की पूरी तस्वीर व्यापक जांच के बाद ही साफ़ होगी.

वासेपुर का रहा है अपना इतिहास 

बताते चलें कि वासेपुर अपराधिक गतिविधियों के लिए मशहूर रहा है. कई गैंगस्टर और अपराधीयों के बीच यहां वर्चस्व की लड़ाई चलती आई है. फहीम खान व प्रिंस खान जैसे नाम वासेपुर में अपराध को लेकर हमेशा से चर्चा में रहे हैं. 

साल 2012 में रिलीज हुई थी गैंग्स ऑफ वासेपुर

वासेपुर की अपराधिक पृष्ठभूमि पर फिल्म जगत के दिग्गज निर्देशक अनुराग कश्यप ने गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म दो भाग में बनाई, जिसे साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. यह फिल्म मुख्यतः धनबाद और वासेपुर के अपराधियों और राजनितिक ताकत रखने वाले लोगों पर केंद्रित थी. फिल्म अपने रिलीज के बाद से चर्चा और विवाद दोनों में रही. 

वासेपुर के ही जीशान कादरी ने लिखी थी फिल्म

बताते चले कि फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर जीशान कादरी ने लिखी थी. जीशान वासेपुर के ही रहने वाले हैं और फिल्म इंडस्ट्री में अपने लेखन और अभिनय के लिए जाने जाते है. फिलहाल जीशान कादरी चर्चित टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा है. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !