Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Current News: टीएसडीपीएल कलिंगानगर प्लांट को सीआईआई ईस्टर्न रीजन से मिला प्रथम पुरस्कार

Current News: टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के कलिंगानगर प्लांट को वर्ष 2024-25 के लिए सेफ्टी, हेल्थ और एनवायरनमेंट (SHE) एक्सीलेंस अवार्ड्स में पहला स्थान मिला है. ओडिशा राज्य की मीडियम-स्केल मैन्युफैक्चरिंग श्रेणी में यह सम्मान भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ईस्टर्न रीजन द्वारा आयोजित सेफ्टी संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में प्रदान किया गया.


यह पुरस्कार श्याम माइनिंग ग्रुप के सलाहकार और सीआईआई के वरिष्ठ कार्यकारी लोकेश राय ने प्रदान किया. इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी तथा सीआईआई ईस्टर्न रीजन सेफ्टी सबकमेटी के चेयरमैन राजीव मंगल भी मौजूद थे.


कलिंगानगर स्थित टीएसडीपीएल के चीफ राजेश चौधरी ने अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में यह पुरस्कार ग्रहण किया. पुरस्कार समारोह में 100 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें टीएसडीपीएल का शीर्ष स्थान उसके उत्कृष्ट SHE प्रैक्टिस और लगातार सुधार की संस्कृति का प्रमाण माना गया.

इस अवसर पर राजेश चौधरी ने कहा कि यह सम्मान हमारी टीम की सुरक्षित और सतत कार्यस्थल बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हम उद्योग जगत में SHE उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं.

टीएसडीपीएल ने इस सम्मान के लिए सीआईआई ईस्टर्न रीजन का आभार व्यक्त किया है और सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय प्रदर्शन में सर्वोच्च मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दोहराया है.

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड, टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जिसकी स्थापना स्टील सर्विस सेंटर समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी. कलिंगानगर स्थित इसका प्लांट 1 एमटीपीए क्षमता से युक्त है जहां कॉइल्स को स्लिट कॉइल्स और कट-टू-लेंथ शीट्स में प्रोसेस किया जाता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !