दो महिलाओं को बनाया शिकार
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे गोलमुरी एनएमएल फ्लैट के पास पीपल निवासी रूपाली महतो अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गया। इसके करीब आधे घंटे बाद ही गोलमुरी चर्च के पास टहल रही कोमल कुमारी को भी उसने निशाना बनाया और उसका पर्स छीन लिया।
पुलिस हुई अलर्ट, शुरू हुई छापेमारी
लगातार दो घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई और आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। तकनीकी जांच और गश्ती दल की सतर्कता से कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से महिलाओं से छीने गए पर्स, मोबाइल और नकदी बरामद किए गए। साथ ही, जिस स्कूटी का उपयोग वह घटनाओं को अंजाम देने में कर रहा था, उसे भी जब्त कर लिया गया।
नशे का आदी, पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस की जांच में सामने आया कि शुभम नशे का पुराना आदी है। नशे के लिए उसे पैसों की जरूरत होती थी और इसी कारण वह लगातार छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता था। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी पहले भी विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है, लेकिन बाहर आने के बाद उसने फिर से अपराध का रास्ता चुन लिया।
जेल भेजा गया आरोपी
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि उसके साथ किसी गिरोह का हाथ है या वह अकेले ही इस तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है।
इस गिरफ्तारी से एक ओर जहां महिलाओं ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत सूचना दें ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके।