Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-17

Dhanbad News: धनबाद मंडल कारा का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, नए जेल नियमों की दी जानकारी,पढ़िए पूरी खबर

Dhanbad: धनबाद में बुधवार को जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ धनबाद थाना प्रभारी आर.एन. ठाकुर और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम भी मौजूद रहे। आईजी ने जेल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कैदियों की स्थिति का जायजा लिया।

आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि यह निरीक्षण रूटीन

आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि यह निरीक्षण रूटीन प्रक्रिया के तहत किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि मई 2025 से लागू किए गए नए जेल मैन्युअल और 131 वर्षों बाद लाए गए नए जेल अधिनियम के तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब कैदियों को सप्ताह में तीन दिन मांसाहारी भोजन मिलेगा और उनका नियमित मेडिकल चेकअप व स्क्रीनिंग कराई जाएगी, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान हो सके।

सुरक्षा और स्वास्थ्य की जांच

आईजी ने यह भी बताया कि नए आने वाले कैदियों को अब 10 बिंदुओं पर आधारित मानकों को पूरा करना होगा, जिनके आधार पर उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी नए नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और कैदियों की मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को व्यवस्था दुरुस्त रखने और स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !