Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-17

Chandil Road Accident: चांडिल में भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत 2 गंभीर रूप से घायल

Chandil: सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एनएच-33 कान्दरबेड़ा पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक पर एक भीषण सड़क हादसा में आदित्यपुर निवासी 41 वर्षीय विशाल कुमार सिंह की मौत हो गई हैं। घटना में अन्य दो साथी पवन और सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की विस्तृत जानकारी 

 मृतक विशाल कुमार सिंह पेशे से स्कूल वैन चालक थे और आदित्यपुर 2 रोड नंबर 12 के निवासी थे। वह अपने साथियों के साथ स्कूटी से एनएच-33 की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। चांडिल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

आम जनता के लिए संदेश 

सड़क हादसों से बचाव के लिए यह जरूरी है कि वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन न करें और तेज गति से वाहन न चलाए। आम नागरिक को भी सड़क पर सावधानी से चलना चाहिए। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। छोटी-सी भी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्क रहकर अपनी और दूसरों की जान की रखा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !