Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-17

Jamshepdur Bagbera Firing: बागबेड़ा में फायरिंग, पोपो मुंडा को लगी गोली

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना अंतर्गत गांधीनगर इलाके में बुधवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब कुख्यात अपराधी बादल ने पोपो मुंडा नामक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पोपो मुंडा को आनन फानन में टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।


मिली जानकारी के अनुसार, पोपो मुंडा अपने घर पर आराम कर रहा था। इसी दौरान बादल नाम का युवक वहां पहुंचा और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले में पोपो के गुप्तांग में गोली लगी है। गोलीबारी की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई।


प्रत्यक्षदर्शी गुड़िया ने बताया कि बादल ने ही पोपो पर दो राउंड फायरिंग की, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !