Adityapur Breaking: गुरुवार की सुबह करीब 7.00 बजे गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौराहे के पास सर्विस रोड किनारे स्थित दारा वैरायटी स्टोर के बाहर एक लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल आदित्यपुर थाना पुलिस को दी. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय लोगों ने राजेश महतो के रूप में की. बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था. आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब पीने से राजेश की मौत हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
दिल्ली की तर्ज पर झारखंड में भी बढ़ रही है शराब दुकानों की संख्या
बताते चलें कि झारखंड में इन दिनों नियम को ताक पर रखकर धड़ल्ले से शराब दूकान खोली जा रही है. बीते दिनों जमशेदपुर के बागुनहातु में महिला विश्वविद्यालय से 250 मीटर की दुरी पर शराब दूकान खोला गया, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. विरोध के बावजूद भी उक्त दूकान को शिफ्ट करने या बंद करवाने को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई.
बेरोजगारी से परेशान है झारखंड के युवा, सरकार शराब दूकान खोलने में मस्त
झारखंड के युवा बेरोजगारी से परेशान है, हर साल लाखों की संख्या में झारखंड के कॉलेजों से छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करते है. लेकिन झारखंड में निवेश की कमी होने की वजह से होनहार छात्र बेरोजगारी के मार झेल रहे है. इसके साथ ही झारखंड में तय समय सीमा के अंतर्गत सरकारी भर्तियों के लिए परीक्षाएं भी आयोजित नहीं की जा रही है.