Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-18

Seraikela Breaking: लगातार बारिश से गिरी दीवार, तीन वर्षीय मासूम की मौत

Seraikela Breaking: खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत के टोला गोलमायसाई में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. लगातार बारिश से भीगे कच्चे मकान की दीवार गिरने से तीन वर्षीय मासूम श्रद्धा नापित की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बच्ची अपनी मां पूजा नापित के साथ सो रही थी. रात करीब एक बजे अचानक दीवार ढह गई और सीधे बच्ची के ऊपर आ गिरी. इससे बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मां बाल-बाल बच गई. हादसे के वक्त पिता आनंद नापित अपनी बहन के घर गए हुए थे.

ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश से मकान की दीवार में नमी भर गई थी, जिससे वह कमजोर होकर गिर गई. घटना की सूचना पाकर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप उर्फ नायडू गोप मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया और मृतिका का पोस्टमार्टम कराने के साथ साथ आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया.

पूर्व मुखिया दशरथ सोय, चिंतामणि महतो, पंचायत सदस्य रामलाल महतो और केशवलाल महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है.

इस साल झारखंड में हुई रिकॉर्ड बारिश

बता दें कि इस साल झारखंड में रिकॉर्ड बारिश हुई है. इस साल सूबे में सामान्य से 155 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, इस वजह से झारखंड के अधिकतर ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बने. वहीं अभी आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !