Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-09-18

Naamya Smile Foundation: नाम्या स्माइल फाउंडेशन का कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नवरात्रि उत्सव

Naamya Smile Foundation ने इस वर्ष नवरात्रि उत्सव को अलग अंदाज़ में मनाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 200 से अधिक छात्राओं को गरबा की ट्रेनिंग दी जाएगी।


मुख्य अतिथि अल्पा पारिख ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अल्पा पारिख मौजूद रहीं। उन्होंने बच्चियों के साथ गरबा खेलकर उत्सव की शोभा बढ़ाई और छात्राओं को नवरात्रि के महत्व के बारे में जानकारी दी। उनके साथ फाउंडेशन की संस्थापक सदस्य डॉ. श्रद्धा सुमन भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।



आयोजकों की नई पहल 

आयोजकों ने बताया कि यह पहल केवल नवरात्रि तक ही नहीं सीमित रहेगी। बल्कि जल्द ही छात्राओं का एक गरबा ग्रुप तैयार किया जाएगा, जो कि आगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उन्हें हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। 

भारतीय संस्कृति के संरक्षण सराहनीय कदम 

इस आयोजन से न केवल विद्यालय की छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि पारंपरिक भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रसार की दिशा में भी यह एक सराहनीय पहल साबित होगा। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !