Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

PM Narendra Modi Documentary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री "चलो जीते हैं" का विशेष प्रदर्शन शनिवार को मिराज सिनेमा में, 24 सितंबर तक चलेगी फ़िल्म प्रदर्शनी

Jamshedpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को संध्या 6 बजे गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाज़ा के मेराज सिनेमा हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रेरणादायी फिल्म डॉक्यूमेंट्री “चलो जीते हैं” का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर सीतारामडेरा, बारीडीह, बिरसानगर एवं साकची पूर्वी मंडल के कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में शामिल होंगे। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की भी विशेष मौजूदगी रहेगी। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला महामंत्री संजीव सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और कार्यशैली से कार्यकर्ता एवं आमजन को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने मंडल क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

आपको बता दे कि भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से चारों विधानसभा के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग दिन का निर्धारण किया गया है। कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन के लिए प्रभारी की नियुक्ति भी गयी है। इसके तहत, रविवार को गोलमुरी, टेल्को एवं बर्मामाइंस मंडल के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में शामिल होंगे। इसके संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार हैं। यह पूरा आयोजन गोलमुरी के आकाशदीप प्लाजा के मिराज सिनेमा में संध्याकाल में सम्पन्न होगी। जिसकी अंतिम तिथि 24 सितंबर है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !