Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-20

Adityapur Durga Pooja Pandal: आदित्यपुर का सबसे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल,जल्द होने वाला है बन कर तैयार, कोलकाता के कारीगरों का अनोखी कारीगरी

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले का सबसे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल आदित्यपुर के एम टाइप मैदान में प्रवीण सेवा संस्थान द्वारा तैयार किया जा रहा है। एम टाइप मैदान, आदित्यपुर-1 में दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण अब अंतिम चरण में है। 

सरायकेला-खरसावां जिले का सबसे अच्छा कहा जाने वाला पूजा पंडाल 

यह पूजा पंडाल न सिर्फ सरायकेला-खरसावां जिले का सबसे अच्छा पूजा पंडाल होता है, बल्कि पूरे जमशेदपुर में इस पूजा पंडाल की चर्चा रहती है। इस बार यहां राजस्थान के उदयपुर के महल और वहां के ग्रामीण परिवेश की आकृति के पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जो दर्शकों को स्वतः अपनी ओर आकर्षित करेगा। 

पूजा पंडाल की ऊंचाई लगभग 70 फीट

पूजा पंडाल की ऊंचाई लगभग 70 फीट है। पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस पूजा पंडाल का निर्माण मेचेदा, बंगाल के पार्वती डेकोरेटर के अशोक कुमार डे की देखरेख में हो रहा है। जिसे कुल 60 कारीगरों की टीम अंतिम रूप देने में लगी है। कोलकाता के बीजू दा की टीम द्वारा आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई है। 

प्रतिमा का निर्माण कोलकाता के मूर्तिकारों द्वारा

जबकि मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का निर्माण कोलकाता के मूर्तिकारों द्वारा किया जा रहा है। मौके पर कमेटी के संरक्षक एके श्रीवास्तव, अध्यक्ष विनायक सिंह, अंकुर सिंह, वरीय कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा, शशि मिश्रा, भगवान सिंह, चंदन सिंह, जगदीश नारायण चौब मौजूद थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !