Jharkhand Breaking: सूबे की पुलिस ने बाल यौन शोषण के अंतरराष्ट्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. बताया जा रहा है कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14C) और झारखंड पुलिस की सीआईडी के सहयोग से यह कार्रवाई की गई. जानकारी के अनुसार इस मामले में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. आरोपियों की पहचान अंकित कुमार जेडी और विवेक कुमार के रूप में की गई है.
विदेशों तक फैला हुआ था नेटवर्क
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नेटवर्क सिर्फ भारत तक ही सिमित नहीं था, इस नेटवर्क का जाल ओमान, बंग्लादेश, यूएई तक फैला हुआ था. इन देशों में आपत्तिजनक सामग्री बेचीं जा रही थी. बताते चलें कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर बहुत शिकायतें आईं. इन शिकायतों में से एक शिकायत झारखंड के एक पीड़ित ने की थी. पीड़ित ने बताया कि उसकी मर्जी के बिना उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो एक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए, इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या का विचार करने लगा.
जांच में सामने आया कि आरोपी “हॉटपिक-वन” नाम की एक वेबसाइट का इस्तेमाल आपत्तिजनक सामग्री को अपलोड करने, बेचने और बांटने के लिए कर करता था. इसके साथ ही आरोपी मेगा क्लाउड स्टोरेज और टेलीग्राम का भी इस्तेमाल कर रहा था.
लोगों का सतर्क रहना जरुरी
बताते चलें कि लोगों को सोशल मिडिया का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए. अपनी पर्सनल फोटो को किसी भी वेबसाइट पर शेयर करने से बचे. क्योंकि जब आप किसी भी वैबसाइट पर फोटो शेयर करते है वह आपके स्टोरेज का भी परमिशन ले लेता है और सारी फोटोज और विडीयोज को अपने आप ट्रांसफर कर लेता है. इससे बचने के लिए आप अपने फोन में ऐप्स और वेबसाइट के लिए लिमिटेड स्टोरेज का ऑप्शन ऑन रखें. इसके साथ ही अनचाहे लिंक पर अपनी फोटोज और विडीयोज अपलोड करने से बचें.