Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-20

Saraikela News: सरायकेला में कुर्मी समाज का “रेल टेका डहर छेका” आंदोलन तेज, रेलवे ट्रैक जाम

Saraikela News: झारखंड के सरायकेला जिले में कुर्मी समाज का का  “रेल टेका डहर छेका” आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. शनिवार को गम्हरिया स्टेशन से महज एक किलोमीटर दूर रायबासा फाटक पर हजारों की संख्या में लोग जुटे और रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों ने घंटों तक ट्रैक जाम रखा, जिससे ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं. उनका कहना है कि यह लड़ाई उनके हक और पहचान की है.

कुर्मी समाज की मुख्य मांग है कि उन्हें अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल किया जाए. प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा.



फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं. लेकिन आंदोलन के चलते रेलवे परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !