Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-20

Ranchi Kudmi Movment: रांची मूरी जंक्शन पर कुड़मी समाज का जोरदार आंदोलन, रेल सेवाएँ ठप

Ranchi: रांची में अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जा और कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की माँग को लेकर शनिवार सुबह से मूरी जंक्शन पर कुड़मी समाज का विशाल रेल टेका आंदोलन शुरू हुआ। हजारों की संख्या में आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए, जिससे ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

आंदोलन को और बल तब मिला

आंदोलन को और बल तब मिला जब आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मोदी स्टेशन पहुँचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी माँगों का समर्थन किया और कहा कि कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल करने और कुरमाली भाषा को आठवीं अनुसूची में स्थान देने की माँग पूरी तरह जायज़ है।

सुदेश महतो की मौजूदगी

सुदेश महतो की मौजूदगी से आंदोलनकारियों का उत्साह और बढ़ गया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि इस मुद्दे पर जल्द निर्णय लिया जाए, वरना आंदोलन और उग्र हो सकता है।

रेलवे सेवाएँ बाधित

रेलवे सेवाएँ बाधित होने से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

आंदोलन अनवरत जारी

आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी माँगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !