Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-21

Jamshedpur Bistupur Theft : बिष्टुपुर में चोरों का तांडव, दो दुकानों से 18 हजार की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने पुलिस गश्ती को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर के पास का है, जहां शनिवार देर रात चोरों ने चिकन प्वाइंट नामक दुकान और एक अन्य दुकान का शटर तोड़कर करीब 18 हजार रुपये की नकदी और सामान उड़ा लिया।


दुकानदारों के अनुसार, चोरों ने पहले इलाके का मुआयना किया था। इसके बाद देर रात दोनों दुकानों का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और नकदी व सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे और सामान बिखरा देख दंग रह गए।


सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि धतकीडीह और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। इससे स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पुलिस प्रशासन से रात में गश्त तेज करने की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !