Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-21

Dhanbad Breaking: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 16 बाइक बरामद

Dhanbad Breaking: धनबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बरोरा थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी.


एसपी ने बताया कि बाघमारा पुलिस अनुमंडल के बरोरा और बाघमारा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के कई मामलों का उद्भेदन किया है. इस दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे किए, जिनके निशानदेही पर कुल 16 चोरी की बाइक बरामद की गईं. फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन अपराधियों के तार और किन इलाकों से जुड़े हैं.

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सतर्क रहना है जरुरी

बताते चलें कि आय दिन सूबे में बाइक चोरी के मामले सामने आते रहते है. इसमें कई अंतरराज्यीय तो कई लोकल अपराधी भी शामिल होते है. ये अपराधी ऐसे जगहों को निशाना बनाते हैं जहां लोग अपनी गाड़ियों को सड़कों पर ही पार्क करके चले जाते है, अगर सीसीटीवी में इनकी करतूत कैद भी हो जाती है तो इन्हें पहचानना मुश्किल होता है. इसके साथ चोरी की हुई बाइक का नंबर और रंग बहुत जल्द ही बदल दिया जाता है, जिससे व्यक्ति को खुद की बाइक ढूंढना व पहचानना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. ऐसे बाइक्स बदलाव के बाद सेकेंड हैण्ड मार्किट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाते है. लोगों को अपनी गाड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है. एक मिडिल क्लास परिवार अपनी पूरी जमापूंजी लगाकर एक बाइक खरीदने का सपना पूरा कर पाता हैं. ऐसे में अगर बाइक चोरी हो जाए तो बहुत परेशानी होती है. इसलिए बाइक की सुरक्षा के लिए जीपीएस सिस्टम जरुर लगवा लें. इसके साथ ही बाइक की और अधिक सुरक्षा के लिए मोटी चेन और ताले का भी इस्तेमाल करना ठीक रहेगा.  

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !