ग्राहकों और बैंक कर्मियों से मारपीट
ग्राहकों और बैंक कर्मियों से मारपीट, लॉकर भी खुलवाए प्राप्त जानकारी के अनुसार, छह की संख्या में आए अपराधी रिवॉल्वर के साथ बैंक में घुसे। उन्होंने लूटपाट के दौरान ग्राहक और बैंक कर्मियों के साथ मारपीट भी की। बैंक मैनेजर ने बताया कि अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लॉकर भी खुलवाए। डकैतों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए थे, एक अपराधी हेलमेट पहने हुए था, जबकि एक बुर्के में था। हालांकि, बाकी चार अपराधी बिना मास्क के थे।
CCTV DVR लेकर फरार
आपको बता दे कि लूट की राशि का आकलन जारी अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए ताकि कोई फुटेज न बच सके। लूट की गई कुल राशि का आकलन अभी किया जा रहा है, लेकिन यह लाखों रुपये में होने की आशंका है।
दरवाजा बंद कर फरार
लूटपाट के बाद सभी अपराधी बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है और नाकेबंदी कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।