Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-22

Adityapur News: आदित्यपुर में सांसद जोबा मांझी ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया, सरकार ने गांवों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दिया आश्वासन

Adityapur: आदित्यपुर में सांसद जोबा मांझी ने मीरुडीह में एक नए पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों तक स्वच्छ और निर्मल पानी पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

 
सांसद ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में जल मीनार बनाए गए हैं, लेकिन वहां मिलने वाला पानी पूरी तरह स्वच्छ नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में सरकार की योजना है कि गांवों तक भी पैकेज्ड मिनरल वॉटर जैसी शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

सांसद जोबा मांझी ने कहा कि कभी यह धारणा थी कि आदिवासी समाज व्यवसाय क्षेत्र में सफल नहीं हो सकता, लेकिन आज आदिवासी समुदाय के लोग उद्योग और व्यापार में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल ने कहा कि सरकार एसटी समुदाय के उत्थान और उन्हें उद्योग-धंधों से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही है। 


कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, नगर निगम की पूर्व पार्षद गासो बेसरा, गम्हरिया लैंपस के पूर्व अध्यक्ष दासोराम बेसरा, जोगेंद्र गुप्ता, खिरोद सरदार, जगदीश नारायण चौबे, अनिल शर्मा, सुबोध कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !