Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-22

Jamshedpur News: अग्रसेन जयंती का हुआ भव्य आयोजन, बारिश भी नहीं रोक पाई भक्ति और समाज एकता को

Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा श्री अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन धालभूम क्लब में संपन्न हुआ. सर्वप्रथम गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने कहा कि अग्रसेन जी महाराज समाजवाद के प्रवर्तक थे. उनके आदर्श अग्रवाल समुदाय को सरल व सफल जीवन जीने का सूत्र प्रदान करते हैं।

कुलदेवी माता महालक्ष्मी का हुआ पूजन

अग्रवाल समाज की महिलाओं ने कुलदेवी माता महालक्ष्मी का पूजन किया. उनके द्वारा माता को 108 साड़ी और कमल फूल अर्पित किए गए. पंडित पुरुषोत्तम शर्मा एवं विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान से माता का पूजन संपन्न करवाया गया. इस दौरान कलाकारों द्वारा महालक्ष्मी- अग्रसेन- माधवी की झांकी प्रस्तुत की गई।

अतिथियों का हुआ स्वागत

 अग्रसेन जयंती के दौरान अतिथियों का स्वागत दुपट्टा उढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया. अतिथियों के रुप में गजानंद भालोटिया, कृष्णा भालोटिया, सुरेश भालोटिया, कुणाल भालोटिया, संतोष खेतान, किशन सोंथालिया, विजय मित्तल, सचिन पोद्दार, अशोक गुप्ता नारायणी, पी. के. अग्रवाल जादूगोड़ा, राजकुमार अग्रवाल चंदूका, अरुण बाकरेवाल, संजय पलसानिया, अशोक चौधरी, दीपक भालोटिया उपस्थित थे।

अग्रवाल सम्मेलन के जिला पदाधिकारी रहे सक्रिय

माता महालक्ष्मी के पूजन एवं अग्रसेन जयंती को सफल बनाने में अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, महासचिव मंटू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, कमल किशोर अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका, संतोष अग्रवाल, सुरेश शर्मा लिपु, सन्नी संघी, कैलाश अग्रवाल अधिवक्ता, उमेश खीरवाल, विनोद शर्मा, विनीत अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के बजरंग अग्रवाल, बबलू अग्रवाल मिनी, लालचंद अग्रवाल, जुगसलाई शाखा से मनोज गोयल, दिलीप कांवटिया, अशोक गोयल, सी ए पीयूष गोयल, गोलमुरी से कैलाश अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, प्रियंक गुप्ता, मानगो से ललित डांगा, गगन रुस्तगी, मनोज केजरीवाल, महावीर अग्रवाल, सोनारी से दीपक पारीक, बलराम अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, बिस्टुपुर से मयूर संघी, मुकेश आगीवाल, प्रांजल सरावगी, रोहित अग्रवाल, लाला मूनका, अंकुश जवानपुरिया, बिमल अग्रवाल गम्हरिया।

समाज की रही सहभागिता

ओम प्रकाश रिंगसिया, महेंद्र मोदी, दीपचंद अग्रवाल,चैंबर से विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, पुनीत कांवटिया, अंशुल रिंगसिया, महेश खीरवाल, गोपाल अग्रवाल, नवनीत चौधरी, महेश भाऊका, प्रशांत अग्रवाल, कौशिक मोदी, अश्विनी अग्रवाल।

समाज की महिला शक्ति का दिखा जोर

स्नेहा चंदूका, अनीता अग्रवाल, अंजू चेतानी, निशा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, बीना भालोटिया, सविता मुरारका, नेहा चौधरी, सपना भाऊका, वर्षा चौधरी, कविता अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल धालभूमगढ़।


विजेता हुए पुरस्कृत

अग्रसेन जयंती के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत विभिन्न शाखाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को नगद राशि प्रदान की गई. कई विशिष्ट पुरस्कार भी प्रदान किए गए. धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव मंटू अग्रवाल ने किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !