Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Karnataka Crime News: शक की आग में खून का खेल! कर्नाटक में सरेआम चाकु से कई बार हमला कर पत्नी की बेरहमी से की पति ने हत्या

Karnataka: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक खौफनाक मामल सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने सरेआम अपने ही पत्नी को चाकू से गोद गोद कर बस स्टैंड पर मार डाला। महिला के साथ उसकी बेटी भी मौजूद थी। 

जानकारी के अनुसार लोहिताश्व नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी रेखा पर अचानक चाकू से एक के बाद एक इसी तरह कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त रेखा की 12 वर्षीय बेटी भी वहीं मौजूद थी।

पुलिस ने बताया कि, रेखा और लोहिताश्व की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। हालांकि यह शादी रेखा की दूसरी शादी थी। जबकि पति लोहिताश्व भी तलाक शुदा था। पहले पति से रेखा की दो बेटियां हैं, जिनमें से एक अपने ननिहाल में रहती है, जबकि बड़ी बेटी उसके साथ रह रही थी।

बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों बेंगलुरु में एक किराए के मकान में गुजर बसर करते थे। पत्नी रेखा बेंगलुरु के एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी और पति लोहिताश्व बेरोजगार था। रेखा ने अपने पति को ड्राइवर की नौकरी दिलाने में मदद की थी, लेकिन इसके बावजूद पति अक्सर उस पर शक करता था। इसी शक के चलते दोनों के बीच काफी झगड़े भी होते रहते थे।

21 सितंबर सोमवार की सुबह जब रेखा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी लोहिताश्व ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल रेखा को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आगे मामले की गहन जांच में पुलिस जुटी चुकी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !