Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-29

Chief Engineer Of Railwaysअकूत संपत्ति का मालिक है रेलवे का चीफ इंजीनियर, अब CBI खंगालेगी पूरी जानकारी

Meta Description

Jharkhand: रेलवे में ठेका दिलाने व बिल भुगतान के एवज में कमीशन वसूलने के मामले की जांच में सीबीआई जुटी हुई है। गत 25 अप्रैल को गिरफ्तार साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे बिलासपुर के चीफ इंजीनियर सहित चार आरोपितों के मामले में सीबीआई की दिल्ली स्थित अपराध निरोधक शाखा ने रेलवे के अधिकारी व निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी झाझरिया निर्माण लिमिटेड से जुड़े सात नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। कांड के अनुसंधानकर्ता सीबीआई के इंस्पेक्टर एमके पांडेय हैं।

सीबीआई ने इस मामले में अनुसंधान तेज किया है और रिश्वत कांड में कोर्ट में भी इससे संबंधित ब्योरा उपलब्ध कराया है। सीबीआई की ओर से बताया गया है कि 25 अप्रैल को जांच एजेंसी ने रांची के हटिया में 32 लाख रुपये रिश्वत लेते चार को दबोचा था।

इनमें साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे विलासपुर के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को छत्तीसगढ़ से, जबकि उनके भाई कुणाल आनंद व पिता आनंद कुमार झा को रांची से पकड़ा था। चीफ इंजीनियर के भाई व पिता ही झाझरिया निर्माण लिमिटेड के कर्मचारी मनोज पाठक से रिश्वत के 32 लाख रुपये ले रहे थे।

सीबीआई ने रिश्वत के साथ पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर रांची, विलासपुर व छत्तीसगढ़ के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी में भारी मात्रा में लेन-देन से संबंधित दस्तावेज बरामद किया था। अब सीबीआई की टीम चीफ इंजीनियर व उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खाते खंगाल रही है।

सीबीआई यह पता लगाने की कोशिश में है कि चीफ इंजीनियर ने रिश्वत की राशि से कितने की चल-अचल संपत्ति बनाई। भविष्य में ये अवैध संपत्तियां जब्त भी होंगी। कहा जा रहा है कि परिवार के पास कई जगह फ्लैट और दुकान भी है। निर्माण कार्य से जुड़ी झाझरिया निर्माण लिमिटेड के खाते भी खंगाले जा रहे हैं। 

विशाल आनंद : मुख्य अभियंता, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

शील झाझरिया उर्फ सुशील कुमार अग्रवाल : निजी व्यक्ति, मेसर्स झाझरिया निर्माण लिमिटेड में प्रबंध निदेशक 

 सारांश झाझरिया: मेसर्स झाझरिया निर्माण लिमिटेड में निदेशक 

विनाप झाझरिया : मेसर्स झाझरिया निर्माण लिमिटेड में निदेशक। 

मनोज पाठक : मेसर्स झाझरिया निर्माण लिमिटेड में कर्मचारी 

आनंद कुमार झा : विशाल आनंद के पिता 

कुणाल आनंद : विशाल आनंद के भाई 

मेसर्स झाझरिया निर्माण लिमिटेड व अन्य अज्ञात।

सीबीआई को सूचना मिली थी कि साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के अधिकारी-कर्मी मेसर्स झाझरिया निर्माण लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुशील झाझरिया व उनके बेटों सारांश झाझरिया व विनाप झाझरिया के साथ भ्रष्टाचार संबंधित गतिविधियों में लिप्त हैं।

मेसर्स झाझरिया निर्माण लिमिटेड छत्तीसगढ़ के विलासपुर की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है। ये कंपनी रेलवे कंस्ट्रक्शन का ठेका लेती है और बिल भुगतान के एवज में कमीशन का भुगतान करती है।

सूत्रों ने सीबीआई को बताया था कि मेसर्स झाझरिया निर्माण लिमिटेड ने साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे बिलासपुर में कई छोटे-बड़े काम किए। इनमें पुल, रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे अंडरब्रिज, ट्रैक लाइनिंग कार्य आदि शामिल थे।

 

 

 

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !