Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Jamshedpur News: जमशेदपुर में एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, खासमहाल इलाके में झोपड़ी नुमा दुकानें जेसीबी से ध्वस्त, गरीब दुकानदारों ने उठाया भेदभाव का आरोप

Jamshedpur: जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहाल सदर अस्पताल से लेकर मत्स्य विभाग तक सड़क किनारे बनी झोपड़ी नुमा दुकानों को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर हटा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल की भी तैनात की गई थी।

पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार मंगलवार को जमशेदपुर अंचल कार्यालय की टीम ने परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहाल इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान खासमहाल सदर अस्पताल, मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने और प्रखंड कॉलेज रोड किनारे झोपड़ी नुमा दुकानें और ठेले को हटाया गया।

अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने अंचल पदाधिकारी और पुलिस से हाथ जोड़कर दुकान बचाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी की एक न सुनी गई और जेसीबी से दुकानें तोड़ दी गईं। इससे गरीब दुकानदारों का रखा हुआ सामान भी बर्बाद हो गया।

दुकानदारों का आरोप है कि अधिकारियों के द्वारा चेहरा देखकर कार्रवाई की जा रही है। कई बड़े लोगों के अतिक्रमण को हाथ भी नहीं लगाया गया, जबकि गरीबों को जबरन उजाड़ा जा रहा है। झामुमो की सरकार में गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है।”

वहीं इस कार्रवाई को लेकर अवर निरीक्षक बलवंत सिंह ने साफ कहा कि सड़क किनारे जितने भी अतिक्रमण किए गए हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है। प्रशासन का मकसद सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराना है।

अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई जहां प्रशासन की सख्ती को दिखाती है, वहीं गरीब दुकानदार इसे अपने रोज़गार पर हमला मान रहे हैं। सवाल यही है कि क्या वाकई कार्रवाई निष्पक्ष है या फिर जैसा दुकानदारों का आरोप है— चेहरा देखकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है?
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !