Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Jamshedpur Theft Case: जुगसलाई चौक बाजार में रिद्धि सिद्धि इलेक्ट्रिकल्स से दिनदहाड़े केबल चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि इलेक्ट्रिकल्स में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई है। मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे तक में अज्ञात चोर ने  दुकान के बाहर रखी विद्युत केबल को चुरा ले गए।

दुकानदार आशुतोष काबरा ने बताया कि मंगलवार को बाजार बंदी के कारण उन्होंने दुकान बंद रखी थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी की गई विद्युत केबल की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद आशुतोष ने जुगसलाई थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।



पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर शीघ्र उन्हें  गिरफ्तार किया जा सके।

स्थानीय लोगों ने कहा कि चौक बाजार में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारी वर्ग चिंतित है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !