उद्घाटन समारोह दिनांक 25 सितंबर को उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथि
श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव एवं मेला का उद्घाटन समारोह दिनांक 25 सितंबर 2025 शाम 6 बजे राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। साथ में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो, झारखंड के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू उपस्थित रहेंगी।
उद्घाटन समारोह में लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उद्घाटन समारोह में लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसके पश्चात 5 अक्टूबर तक भव्य मेला का निरंतर आयोजन रहेगा। क्लब में कुल 200 मेंबरों को सुरक्षा परीक्षण दिया गया है। साथ ही क्लब में सिक्योरिटी के लिहाज से 50 कैमरा और 30 अग्नि शमन यंत्र रहेगा। सीसीटीवी की निगरानी लगातार 5 मेंबर करेंगे।
अभय सिंह ने बताया
अभय सिंह ने बताया कि पुआल, लकड़ी से इस पंडाल का निर्माण 2 महीनों में किया गया है जिसमें निरंतर 70 कारीगरों का मेहनत और प्रयास रंगित है। किसी भी दर्शनार्थी को किसी भी प्रकार की कष्ट हो तो वे मैदान में उपस्थित किसी भी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में अभय सिंह के अलावा, शशि मिश्र एवं सम्राट सिंह मौजूद थे।