Saraikela: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा और उसमें जुटने वाली भीड़ को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश मुकेश कुमार लुनायत ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस दौरान उनके साथ सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गम्हरिया, आदित्यपुर एवं RIT के थानेदार भी मौजूद रहे.
पुलिस अधीक्षक ने पूजा कमेटियों की तैयारी का जायजा लेकर उन्हें सरकार द्वारा तय गाइडलाइन के अनुसार तैयारी करने का निर्देश दिया. वहीं पूजा के दौरान प्रवेश एवं निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन, पार्किंग और मेले में लगने वाले दुकानों को लेकर विशेष दिशा- निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा- निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पूजा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका विशेष प्रबंध किया जाए. पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा है कि श्रद्धालुओं को यदि किसी प्रकार की परेशानी होती है तो इसके लिए वहां से संबंधित थाना प्रभारी एवं पूजा कमेटियों को जिम्मेदार माना जाएगा।