Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-29

Apple Smart Glasses: अब आंखों और कानों से होगी शूटिंग! Apple के नए गैजेट्स से जानिए पूरी खबर

Meta Description

Apple information: लंबे समय से अपने स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रहा है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के CEO टिम कुक इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने इस प्रोजेक्ट को अपनी प्राथमिकता बना लिया है. खबरों की मानें तो Apple अपने स्मार्ट ग्लासेस में कैमरा और माइक्रोफोन जोड़ने की योजना बना रहा है. इसके साथ ही, कंपनी कैमरा लगे एडवांस AirPods पर भी काम कर रही है.

Bloomberg के मार्क गुरमैन ने अपनी हालिया Power On रिपोर्ट में खुलासा किया कि Apple का यह स्मार्ट ग्लास प्रोजेक्ट फिलहाल N50 कोडनेम से डेवलप हो रहा है Apple का लक्ष्य है कि ये चश्मे Apple Intelligence का असली उदाहरण बनें. ये पारंपरिक ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) हेडसेट्स जैसे नहीं होंगे बल्कि इनमें लगे कैमरा और सेंसर यूज़र के आसपास के माहौल को स्कैन कर के रियल-टाइम में AI को डेटा देंगे. हालांकि, यह पूरी तरह से AR एक्सपीरियंस नहीं देगा.

हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी तैयार होने से काफी दूर है और जल्द बाज़ार में आने की उम्मीद नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple को हल्के वजन, दमदार फीचर्स, बेहतर बैटरी लाइफ और स्टाइलिश डिज़ाइन के बीच सही संतुलन बनाने में काफी तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. पहले भी रिपोर्ट आई थी कि पूरी तरह से फंक्शनल AR ग्लासेस को लॉन्च करने में Apple को कम से कम 3 से 5 साल का वक्त लग सकता है.

स्मार्ट ग्लासेस के अलावा Apple अपने AirPods को भी और स्मार्ट बनाने की दिशा में काम कर रहा है. बताया जा रहा है कि नए AirPods में बाहरी दिशा की तरफ देखने वाले इंफ्रारेड कैमरे लगाए जाएंगे. ये कैमरे पारंपरिक कैमरे नहीं होंगे बल्कि iPhone के Face ID सेंसर जैसे इंफ्रारेड तकनीक पर आधारित होंगे

इन नए AirPods का मेन काम होगा आसपास के वातावरण का डेटा इकट्ठा कर AI सिस्टम को भेजना ताकि यूज़र को ज्यादा पर्सनल और इंटरैक्टिव अनुभव मिल सके जैसे कि बेहतर स्पैशियल ऑडियो. इसके अलावा, इन कैमरों की मदद से यूज़र हैंड जेस्चर से भी म्यूजिक कंट्रोल कर सकेंगे, कॉल उठा सकेंगे या फिर AR एक्सपीरियंस का मजा ले सकेंगे.

एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार, कैमरा लगे AirPods का मास प्रोडक्शन 2026 या 2027 तक शुरू हो सकता है. यानी अभी इन शानदार गैजेट्स के लिए कुछ साल और इंतज़ार करना पड़ेगा. जहां Apple धीरे-धीरे अपने इन प्रोडक्ट्स को डेवलप कर रहा है, वहीं Meta पहले ही बाज़ार में उतर चुका है. Meta ने 2023 में Ray-Ban के साथ मिलकर अपने स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च किए थे. अब कंपनी भारत में भी अपने Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !