Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-24

Jamshedpur Durga Puja Traffic Route: जमशेदपुर में बदले रहेंगे ट्रैफिक रूट, जानिए कहां मिलेगी पार्किंग और किन रास्तों पर रहेगी रोक

Jamshedpur Durga Puja Traffic Route: दुर्गा पूजा 2025 के मौके पर शहर में भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है. यह व्यवस्था 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हर दिन दोपहर 2 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी और मूर्ति विसर्जन तक प्रभावी रहेगी. आदेश में साफ कहा गया है कि तय रूट का उल्लंघन करने वालों पर स्पॉट फाइन लगाया जाएगा.

इन रूट्स को करें फॉलो

मानगो से साकची जाने वाले ऑटो को केवल एमजीएम अस्पताल, शीतला मंदिर और दिल्ली दरबार होटल के रास्ते से जाने की अनुमति होगी. वहीं, साकची से मानगो जाने वाले ऑटो को बंगाल क्लब, ओल्ड कोर्ट, मरीन ड्राइव और पुराने पुल की ओर से भेजा जाएगा. इन दोनों रास्तों पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी. इसी तरह, साकची गोलचक्कर से भालुबासा और बारीडीह की ओर जाने वाले छोटे वाहन कुम्हारपाड़ा और रामलीला मैदान से होकर जाएंगे. अगर यहां भीड़ बढ़ती है, तो वाहनों को बाराद्वारी, एपेक्स अस्पताल और टेलीफोन एक्सचेंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

यहां कर सकेंगे अपनी गाड़ी की पार्किंग

पूजा पंडालों के पास आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं. काशीडीह पंडाल आने वालों के लिए ठाकुर प्यारा सिंह मैदान, डीएसएम स्कूल मैदान, जेएनसी मैदान और काशीडीह हाई स्कूल को पार्किंग स्थल बनाया गया है. गोलमुरी और बारीडीह से आने वाले वाहनों की पार्किंग आरडी टाटा गोलचक्कर और सुपरवाइजर फ्लैट मैदान में की जाएगी. वहीं, साकची बंगाल क्लब पंडाल के श्रद्धालु आमबगान और जुबली पार्क गेट नंबर-01 पर गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे.

टेल्को के साबुज कल्याण संघ पंडाल के लिए लेबर ब्यूरो, एसबीआई के पास और गुरुद्वारा मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है. बर्मामाइंस पूजा मैदान आने वाले वाहनों के लिए वीणा रोड, बीपीएम स्कूल, आरके कंस्ट्रक्शन परिसर और टीआरएफ मैदान की व्यवस्था की गई है. कदमा-रानीकुदर पंडाल के श्रद्धालु अपनी गाड़ियां कदमा थाना मैदान, गणेश पूजा मैदान और घोबी घाट में खड़ी करेंगे. वहीं, सीएच एरिया पंडाल के लिए लोयला स्कूल मैदान और रोड नंबर-2 को पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है.

खरकई नदी के पुराने पुल पर वाहनों की अवहजाही पर प्रतिबंध

यातायात नियंत्रण को लेकर कई प्रतिबंध भी लगाए गए हैं. खरकई नदी के पुराने पुल से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा और यहां से केवल पैदल यात्री ही गुजर सकेंगे. जुगसलाई बाजार में भारी व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. साकची, गोलमुरी, मानगो, बारीडीह, टेल्को, आदित्यपुर और रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले कई रास्तों पर वन-वे और नो-पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है. नो पार्किंग जोन में गाड़ियां खड़ी करने वालों पर स्पॉट फाइन लगाया जाएगा.

प्रशासन, बिजली विभाग, रेड क्रॉस, फायर ब्रिगेड और शांति समिति की गाड़ियों को इस आदेश से छूट दी गई है. केन्द्रीय शांति समिति के वाहनों को भी विशेष अनुमति होगी. पुलिस प्रशासन ने आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, तय पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !