Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-24

Palamu Police In Action: पलामू पुलिस की बड़ी सफलता, जुआ खेलते हुए छह व्यक्ति गिरफ्तार, 17050 नगद राशि बरामद

Palamu: स्थानीय लोगों के माध्यम से लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि पड़वा थाना अंतर्गत रजहारा कोलीयरी 03 नं० में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से जुआ खेला एवं खेलाया जा रहा है। भोले-भाले लोगों को लालच देकर जुआ में शामिल कर आर्थिक ठगी की जा रही थी, जिससे क्षेत्र में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। 


आवश्यक कार्रवाई हेतु एक विशेष छापामारी दल


इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक विशेष छापामारी दल का गठन कर 23.09.2025 को संध्या में राजहारा कोलीयरी 03 नं० में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान बरगद के पेड़ के पास करीब 12-15 लोग जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस दल को देखते ही कुछ लोग भागने का प्रयास किए, जिसमें से 06 व्यक्तियों को खदेड़कर गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे।

लालच देकर लोगों को शामिल कर पैसे की ठगी

मौके से ताश के पत्ते, तिरपाल, नकद राशि, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि वे अजय भुईया (पिता-स्व० भुनेश्वर भुईया, पता-रजहारा कोलीयरी) के साथ मिलकर जुआ खेलने का सामान उपलब्ध कराते थे और लालच देकर लोगों को शामिल कर पैसे की ठगी करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त 

 विनय पासवान, उम्र-40 वर्ष, पिता-स्व० शिव पासवान, पता-रजहरा कोलीयरी 03 नं०
रंजीत चौहान, उम्र-38 वर्ष, पिता-स्व० रामचंद्र चौहान, पता-रजहरा कोलीयरी 14 नं०
 दिलीप चौहान, उम्र-48 वर्ष, पिता-स्व० राजदेव सिंह, पता-रजहरा कोलीयरी (स्कूल के पास)
देव कुमार सिंह, उम्र-58 वर्ष, पिता-स्व० महादेव सिंह, पता-रजहरा कोलीयरी 12 नं०
संजय नोनीया, उम्र-38 वर्ष, पिता-छठ्ठू नोनिया, पता-रजहरा कोलीयरी 13 नं०
सुनिल कुमार महतो, उम्र-35 वर्ष, पिता-स्व० सुवेदार महतो, पता-कोलीयरी मोड़ (सभी थाना-पड़वा, जिला-पलामू)

जप्त सामान 
ताश के पत्ते, एक बड़ा तिरपाल, नकद राशि ₹17,050/- (सत्रह हजार पचास रुपये), मोबाइल फोन – 02, मोटरसाइकिल – 04

छापामारी दल , पड़वा थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल

अपील 

अवैध जुआ हमारी मेहनत की कमाई, पारिवारिक सुख-शांति और समाज की नैतिकता तीनों को नष्ट करता है। यह न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को नुकसान पहुँचाता है।

पलामू पुलिस आप सभी आमजनों से अपील करती है कि 

अवैध जुए में किसी भी प्रकार की सहभागिता न करें। दूसरों को भी इसके नुकसान के बारे में जागरूक करें। आपके आसपास जुआ खिलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !